भूख न लगने का सही कारण और उपाय

4

भूख क्यो नही लगती कारण और उपाय
भूख क्यो नही लगतीं
भूख ना लगना भी एक बीमारी है। कई बार डिप्रेशन की वजह से भी भूख लगना बंद हो जाता है। आमाशय की खराब या पाचनतंत्र में गड़बड़ी उत्पन्न होने के कारण भूख लगनी कम हो जाती है। अनियमित खान-पान से वायु, पित्त और कफ दूषित हो जाते हैं, जिसकी वजह से मंदाग्नि रोग पैदा हो जाता है। इससे अजीर्ण, अपच, वायु विकार तथा पिट अादि की शिकायत होने लगती है जिससे भूख लगना बंद हो जाती है। शरीर टूटने लगता है। मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। पेट के खराब हो जाने से पूरा शरीर तंत्र ही बिगड़ जाता है। इसलिए मंदाग्नि जैसे रोग से सदैव बचना चाहिए।
इसके आलावा जब किसी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत होती है और लम्बे समय तक कब्ज बनी रहती है तो आंतों में जमा मल सूख जाता है जिससे पाचनतंत्र में गड़बड़ी उत्पन्न होती है और पाचनतंत्र खराब होने से भूख लगनी बंद हो जाती है। ज्यादा चिंता, डर, गुस्सा और घबराहट के कारण भी भूख समाप्त हो जाती है। इस रोग में रोगी को भोजन अच्छा नहीं लगता। रोगी को अगर जबरदस्ती खाने को कहा जाए तो उसे भोजन अरुचिकर लगता है। जिसका शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है। वजन कम होना,कमजोरी महसूस होने जैसे कई कमियां आ सकती हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं।

पोस्ट पे आगे बढ़ने से पहले मै आप लोगो को बताना चाहता हूं हमने एक Science YouTube channel  सुरु किया है जहा पर आपको बेहतरीन videos मिलेगे तो आप लोग हमारे चैनल को  check  जरूर करे ।


भूख ना लगने का कारण :-

- एक ही जगह पर बैठे रहना
- ज्यादा चाय और काॅफी पीना
- देर रात तक जागना
- तला हुआ भोजन खाना
- मीठा ज्यादा खाना
इसके अलावा भी इसकेे और बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

कैसे पता करे आपका दिमाग कितने Persent काम करता है? | How to know how many persent your brain works?

अच्छी भूख लगने के उपाय :-

  • 30 ग्राम पानी में हरे धनिये का रस पानी में मिला कर रोजाना पीने से भूख लगनी शुरू हो जाती है।
  • लस्सी में सेंधा नमक,भुना जीरा और काली मिर्च डालकर पीने से फायदा मिलता है।
  • खाना खाने के बाद पानी के साथ अजवायन खाने से भोजन आसानी से पच जाता है और भूख भी लगने लगती है।
  • एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच मीठा सोडा डालकर पीने से भूख लगनी शुरू हो जाती है लेकिन इसे भूख लगने पर पीना बंद कर दें।
  • रात को सोने से पहले अांवला का तीसरा भाग,हरड़ का दूसरा और बहेडा(बेलेरिक मिरोबोलम) का एक भाग मिलाकर चूर्ण बना लें और पानी के साथ पी लेने से सुबह पेट साफ हो जाता है। इससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।
  • खाने में धनिया,नींबू और अदरक जरूर शामिल करें।
  • पीसी काली मिर्च,नमक मूली पर लगाकर खाने से फायदा मिलता है।
  • अजवायन को तवे पर सेंक कर उसका चूर्ण बना लें। इसमें थोड़ा से नमक मिला कर खाना खाने के बाद मुंह में रखें। यह भूख बढ़ाने का असरदार उपाय है।
  • भूख न लगने की स्थिति में आधा माशा फूला हुआ (शोधित) सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दिन में दो-तीन बार लेने से भूख खुल जाती है।
  • काला नमक चाटने से गैस खारिज होती है और भूख बढ़ती है। यह नमक पेट को भी साफ करता है।
  • एक लौंग का चूर्ण और 5 कालीमिर्च का चूर्ण नींबू की शिकंजी में मिलाकर दिन में 2 बार पीने से अरुचि खत्म होकर भूख लगने लगती है और भोजन पचाने की क्रिया तेज हो जाती है।
  • हरड़ का चूर्ण सोंठ और गुड के साथ अथवा सेंधे नमक के साथ सेवन करने से मंदाग्नि ठीक हो जाती है।
  • नींबू को काटकर इसमें सेंधानमक डालकर भोजन करने से पहले चूसने से कब्ज दूर होकर पाचनक्रिया तेज होती है।
  • सेंधा नमक, हींग, अजवायन और त्रिफला (हरड़, बहेड़ा एवं आंवला) का संभाग लेकर कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण के बराबर पुराना गुड लेकर सारे चूर्ण- गुड को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना ले। प्रतिदिन ताजे पानी से 1-2 गोली खाना-खाने के बाद खाएं। इससे खाना पचेगा और मंदाग्नि की शिकायत दूर हो जाएगी।
  • पीपल के पके फलों के सेवन करने से कफ, पित्त, रक्तदोष, विषदोष, जलन, उल्टी तथा अरूचि दूर होकर भूख बढ़ती है।
  • हरड़ को नीम की निबोलीयों के साथ सेवन करने से अग्नि में वृद्धि होती है। पेट के रोगों के साथ ही इससे चर्म रोगों का भी नाश होता है।
  • 100 मिलीलीटर संतरे के रस में थोड़ा सा सेंधानमक और 5 कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर खाने से अरुचि खत्म होती है और भूख लगने लगती है। जामुन, फालसा और संतरा खाने से भी भूख लगने लगती है।
  • हरड़, गुड़ और सोंठ का चूर्ण बनाकर उसे थोड़ा-थोड़ा मट्ठे के साथ प्रतिदिन ले। इससे मंदाग्नि का नाश होता हैं और भूख खुलकर लगती है।
  • 10 ग्राम अमलतास और 5 ग्राम अजवायन को लगभग 400 मिलीलीटर पानी में मिलाकर काढ़ा बनाएं। इस काढ़े को सुबह-शाम पीने से अरुचि रोग खत्म हो जाता है और भूख खुलकर लगती है।
  • छाछ के प्रतिदिन सेवन से मंदाग्नि खत्म हो जाती है। छाछ में अग्नि की शक्ति बढ़ाने की जबरदस्त क्षमता होती है।
  • प्रतिदिन सुबह खाली पेट आंवला के 5-6 ग्राम पत्ते को सेंककर खूब चबा-चबाकर खाने से भूख खुलकर लगती है।
  • सोंठ का चूर्ण घी में मिलाकर चाटने और गर्म जल पीने से खूब भूख लगती है।
  • कालीमिर्च आधा चम्मच, सेंका हुआ जीरा एक चम्मच, सेंकी हुई हींग चने की दाल के बराबर, सेंधानमक स्वादानुसार और अनारदाना 70 ग्राम। इन सभी को पीसकर चूर्ण बनाकर सेवन से अरुचि नष्ट होती है तथा मन प्रसन्न रहता है।
  • रोज भोजन करने से पहले, छिली हुई अदरक को सेंधा नमक लगाकर खाने से भूख बढ़ती है। साथ ही जीभ और गाला साफ होता है।
  • कप टमाटर और गाजर के रस में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर दिन में 2 बार पीने से भूख खुलकर लगती है और यकृत (जिगर) ठीक होता है।
  • लाल मिर्च को नींबू के रस में 40 दिन तक खरल करके 2 -2 रत्ती की गोलियां बना ले। रोज एक गोली पान में रख कर खाने से खूब भूख लगेगी।
  • गेहूं के चोकर में सेंधा नमक और अजवाइन मिलाकर रोटी बनाकर खाए। निश्चय ही भूख बढ़ेगी।
  • ताजे मूली पत्ते समेत काटकर इसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े और नींबू का रस तथा सेंधानमक मिलाकर भोजन से पूर्व और भोजन के साथ खाने से अरूचि की शिकायत दूर होती है।
  • चने के प्रयोग से पाचन शक्ति बढ़ती है इसके लिए उबले चने चने की रोटी, भुने चने आदि खाए जा सकते हैं।
  • पोदीना, हरा धनिया, कालीमिर्च की चटनी बनाकर इसमें नींबू का रस मिलाकर खाने से अरूचि (भूख का न लगना) समाप्त होती है और पाचनशक्ति बढ़ती है।
  • दो छुहारों का गुदा निकालकर डेढ़ पाव दूध में पका ले। छुहारे का सत निकल आने पर गूदे को अलग करके दूध पी जाएं। ऐसा करने से भूख बढ़ती और खाना भी ठीक पचता है।
  • हर घर में खाने के साथ सलाद को लिया जाता है इसके पीछे 2 ही मुख्य कारण होते है। पहला तो यही की सलाद से शरीर को अधिक पौषक तत्व मिल सके और दूसरा ये कि सलाद भूख को बढ़ाते हुए आपकी खुराक को बढायें।
इसे भी देखे :-
दुनिया की सबसे ख़तरनाक जगह जहां जलपोत और वायुयान रहस्यमई तरीके से गायब हो जाते है

दमा (अस्थमा) का इलाज़ कैसे करे

किन चीजो का हमेशा सेंवन करे :-


पेट से संबंधित बीमारियों की वजह से भी कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में आपको थोड़ी अपनी जीवनशैली को सुधारना होगा। इसके साथ ही अपना डाइट प्लान भी बदलना होगा। अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए, किन चीजों के सेंवन से भूख न लगने की बीमारीं जड़ से खत्म हो जाएगी

हरी सब्जियों का सेवन- 

हरी सब्जियों के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। अगर आप ऐसा करते है तो आपके शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। कब्ज की शिकायत दूर होने से आपके पेट में गैस भी नहीं बनेगी और आपका पेट पहले से हल्का हो जाएगा जिससे आपकी भूख बढ़ जाएगी।

भोजन के बाद पानी पीना करें बंद- 

यदि आपको भूख कम लगती है तो आज से ही भोजन के तुरंत बाद पानी पीना बहुत कम कर दें और इस आदत को धीरे-धीरे बंद ही कर दें। आयुर्वेद के अनुसार भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से आपके पेट में कब्ज बनने लगती है, जिसका असर आपकी भूख पर पड़ता है।

सेब का सेवन शुरू करें- 

भूख नहीं लगने की समस्या होने पर आप या तो सेब का सीधा सेवन करें या सेब के मुरब्बे को खाना शुरू करें। प्रतिदिन सेब का सेवन करने से आपका खून साफ होगा और पहले के मुकाबले ज्यादा भूख लगने लगेगी। यदि आपको सेब खाना पसंद नहीं है तो आप सेब का जूस भी पी सकते हैं।

अदरक का सेवन करें- 

भूख न लगने की समस्या से छुटकारा आप अदरक के माध्यम से कर सकते है। भोजन करने से 30 मिनट पहले आप नमक के साथ अदरक का सेवन करें जिससे भूख न लगने की समस्या खत्म हो जाएगी ।

छाछ का सेवन करें- 

सफेद नमक, थोड़ा काला नमक और भुने हुए जीरे को छाछ में मिला कर रोज इसका सेवन करें। आपकी भूख न लगने की समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी।

ऐसी जगह जहां हर कदम पर होता है मौत से सामना 

दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसी लगी comment करके जरूर बतायें और इस पोस्ट को share जरूर करे

Post a Comment

4Comments

Manbhawan Pandey

Post a Comment